फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shashwat topped in 10th and Anchal in Inter

Ambedkar Nagar News: शाश्वत ने 10वीं और इंटर में आंचल ने किया टॉप

Tue, 13 May 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shashwat topped in 10th and Anchal in Inter
अकबरपुर के अहरिया ​स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में खुशी मनाते विद्यार्थी।
अंबेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी जलालपुर के शाश्वत अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। वहीं, इंटर में इसी विद्यालय की आंचल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

जिले में दूसरे स्थान पर डॉ. एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग रोड अकबरपुर के 10 वीं के छात्र प्रांजल वर्मा रहे हैं, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा 12वीं इच्छा पांडेय ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान में जगह बनाई। इसके अलावा रेडिएंट एकेडमी तीसरे स्थान पर रिचा अग्रहरि (98.6 %), चौथे स्थान पर प्रज्ञा 98.6 प्रतिशत, शिखा यादव (98.2 प्रतिशत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, इंटर में रेडिएंट एकेडमी की अदिति शर्मा ने 97.2 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान, शिवांश दुबे 97 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान और पांचवां स्थान महक सिंह 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस बार की भी परीक्षा में रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों का दबदबा रहा। बताते चलें कि सीबीएसई में हाईस्कूल में 4100 और इंटरमीडिएट में कुल 3500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल बर्धा भिठरा, एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर, रेडिएंट जलालपुर, डीएवी एकेडमी टांडा, एसडी मदर रामनगर, ग्रामर्षि एकेडमी गद्दीपुर और डॉलिम्स स्कूल टांडा एनटीपीसी को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed