{"_id":"6330a2107207031f7335c887","slug":"shailputri-form-will-be-worshiped-on-the-first-day-of-navratri-ambedkar-nagar-news-lko650078668","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन होगी शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन होगी शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के देवी मंदिर सोमवार को माता रानी के जयकारों से गूंज उठेंगे। शारदीय नवरात्र पर्व के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालु शैलपुत्री स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु कलश की स्थापना करेंगे। उधर ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए पूजा पंडालों के कपाट खोल दिए जाएंगे तो वहीं शहरी क्षेत्र मेें भी इक्का-दुक्का पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो जाएगा।
नवरात्र पर्व का उल्लास एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर दिखा। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए रविवार को ही श्रद्धालुओं ने पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी पूरी कर ली। मंदिरों में भी विशेष तैयारियां पूरी कर ली गईं। साफ-सफाई के साथ ही रंगरोगन का भी काम हो गया।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को ही कलश की स्थापना कर दी गई तो वहीं जिले के अन्य देवी मंदिरों में सोमवार को विधिविधान से कलश की स्थापना कर विशेष पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो जाएगा। टांडा, जलालपुर, भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर सोमवार से शुरू होगा जो नौ दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
उधर ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को ही पूजा पंडाल तैयार कर दिया गया। सोमवार को विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट खोल दिए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में भी इक्का-दुक्का पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। इस बीच शहरी क्षेत्रों में पूजा पंडालों को तैयार करने में कारीगरों के हाथ तेजी से चलने लगे हैं।