{"_id":"61fad085162c8c4ed351a5d8","slug":"shabana-who-came-from-sp-was-fielded-by-bsp-from-tanda-ambedkar-nagar-news-lko6161367146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से आईं शबाना को बसपा ने टांडा से मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से आईं शबाना को बसपा ने टांडा से मैदान में उतारा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बसपा की सदस्यता लेतीं किछौछा नगर पंचायत की अध्यक्ष शबाना खातून व उन?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपअंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही शबाना खातून को पार्टी ने टांडा से टिकट भी थमा दिया। इससे पहले बसपा ने टांडा से मनोज वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शबाना खातून के पार्टी में शामिल होते ही पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया और उन्हें मैदान में उतार दिया। इससे पहले किछौछा नगर पंचायत की चेयरमैन शबाना खातून ने बुधवार को अपने पति व तमाम समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा शबाना खातून व उनके पति गौस अशरफ ने टिकट न मिलने पर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अमर उजाला ने उसी समय यह खुलासा कर दिया था कि यह दोनों पति पत्नी बसपा में शामिल होंगे। बसपा टांडा में प्रत्याशी बदलकर शबाना खातून को मैदान में उतारेगी। इस खबर पर अब मुहर लग गई है।
बुधवार को अकबरपुर नगर स्थित पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचकर शबाना खातून व गौस अशरफ ने अपने तमाम समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के अयोध्या व बस्ती मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार ने जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी दिलीप कुमार विमल की मौजूदगी में दंपती को समर्थकों के साथ बसपा में शामिल किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि पार्टी प्रमुख बहन मायावती के निर्देश पर शबाना खातून को टांडा से नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। टांडा से बसपा ने पहलेे मनोज वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था ,लेकिन वहां कुर्मी वर्ग के ही बड़े नेता राममूर्ति वर्मा को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर कर दिया। इसके चलते बसपा ने कुर्मी वर्ग के प्रत्याशी से टिकट वापस लेकर अल्पसंख्यक वर्ग की शबाना खातून को टिकट दिया है।