फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sex racket caught in hotel, 18 youths and women arrested

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा, 18 युवक और युवतियां गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sex racket caught in hotel, 18 youths and women arrested
अंबेडकरनगर के इल्तिफातगंज रोड स्थित होटल पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की खबर पर एसडीएम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल में 10 युवक व 8 युवतियां को पकड़ लिया। होटल की संचालिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के विरुद्ध अनैतिक क्रियाकलाप अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जमानत दे दी गई। इस बीच प्रशासन ने होटल के कागजात आदि की जांच शुरू करा दी है। होटल दोबारा संचालित न होने पाए, इसके लिए प्रशासन ने जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के बाद स्थित एक होटल पर बुधवार दिन में एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जेपी यादव व अकबरपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष गौड़ ने दलबल के साथ छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी। होटल की घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां अलग अलग कमरों से कुल 10 युवक व 8 युवतियों को पकड़ लिया गया। उनके पास वहां रुकने का कोई कारण मौजूद नहीं था। होटल की संचालिका को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी को अकबरपुर कोतवाली ले आया गया।
विज्ञापन

वहां संचालिका के अलावा 18 युवक युवतियों के विरुद्ध अनैतिक क्रियाकलाप अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर सामने आई थी। तब पुलिस ने जरूरी हिदायत देकर छोड़ दिया था। अब बुधवार को छापे के दौरान बड़े पैमाने पर अनैतिक कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब इस होटल का संचालन न होने देने के लिए जरूरी इंतजाम शुरू कर दी है। विभिन्न प्रावधानों की तलाश के साथ ही होटल के कागजात व भूमि आदि की जांच कराने का निर्णय हुआ है। इनमें से कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर होटल का संचालन आगे नहीं होने दिया जाएगा। खबर यह भी है कि यदि कोई बड़ी गड़बड़ी मिलती है तो होटल पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि फिलहाल जो प्राविधान हैं, उनके अनुसार कार्रवाई कर दी गई है। अन्य संभावना पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed