फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   seven thousand voters will elect MLA for the first time

Ambedkar Nagar News: सात हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार चुनेंगे विधायक

Sun, 18 Aug 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
seven thousand voters will elect MLA for the first time
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सात हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार विधायक चुनेंगे। साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं को आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में मताधिकार का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कटेहरी से सपा के टिकट पर विधायक रहे पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के सांसद बन जाने के बाद अब कटेहरी में उप चुनाव होना है। लोकसभा में करारी हार के बाद अब कटेहरी उप चुनाव की कमान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। इसके चलते ही सीएम का एक पखवाड़े में दो बार जनपद दौरा हो चुका है। जिला प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 280 मतदान केंद्रों पर 425 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी छह लाख 16 हजार 152 है। इसमें तीन लाख 10 हजार 656 पुरुष तो तीन लाख 5 हजार 496 महिला मतदाता हैं। पूरी विधानसभा में कुल चार लाख 5 हजार 522 मतदाता हैं। इसमें दो लाख 12 हजार 298 पुरुष मतदाता व एक लाख 93 हजार 224 महिला मतदाता हैं। इनमें सात हजार 27 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु के है। इसमें 4041 पुरुष व 2986 महिला मतदाता हैं। यह सभी नव मतदाता उपचुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन हजार दिव्यांग मतदाता
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 3473 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 2165 है, 1308 महिला मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 2857 हैं। इसमें 1133 पुरुष व 1724 महिला मतदाता हैं।




चल रहा है सर्वे
जिले के सभी 1899 बूथों पर बीएलओ द्वारा लगातार नाम काटने ,बढ़ाने और संशोधन का कार्य चल रहा है। प्रशासनिक तैयारियां प्रभावी ढंग से कराई जा रही हैं। - डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed