फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured in accident, one sent to trauma

हादसों में सात जख्मी, एक ट्रॉमा रेफर

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in accident, one sent to trauma
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदार गांव निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र रामशंकर सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिया गांव निवासी अनिरुद्ध (24) पुत्र सुग्रीव व दिलीप (23) पुत्र लक्ष्मी नरायन रविवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इल्तिफातगंज गांव निवासी सूरज (26) पुत्र प्रेमप्रकाश व रवि (23) पुत्र वीरेंद्र रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय केदारनगर बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी रामचेत (46) पुत्र रामवचन सोमवार सुबह इब्राहिमपुर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी आलोक (26) पुत्र हरीलाल सोमवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed