फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Settlement of over 141,000 cases in the National Lok Adalat

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण

Sat, 12 Sep 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Settlement of over 141,000 cases in the National Lok Adalat
शनिवार को दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते जिला ज
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को जिले में 1,41,609 मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायालय व ग्राम न्यायालयों में 10,036, राजस्व न्यायालयों में 19,530, विद्युत विभाग के 3,916 और अन्य विभागों के 1,07,569 मामलों का निस्तारण हुआ। कुल 1,31,573 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज चंद्रोदय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समझौते योग्य मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराकर समय और खर्च बचाया जा सकता है। जिले में कुल 23 अदालतें लगाई गईं।
विज्ञापन


बैंकों की ओर से लगाए गए शिविरों में 552 मामलों में 3,77,29,520 रुपये का समझौता कराया गया, जिसमें 1,50,80,390 रुपये तत्काल वसूल किए गए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने आठ मामलों का निस्तारण कर 48,21,418 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई। न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने सर्वाधिक 5,418 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज (त्वरित) द्वितीय भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने 1,109, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार यादव ने 514, सिविल जज (सीडि.) त्वरित/एसीजेएम यादवेन्द्र सिंह ने 525 और सिविल जज (जूडि.) अंजिता सिंह चौहान ने 355 मामलों का निस्तारण किया। पारिवारिक न्यायालय में 16 वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का भी निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा ने बताया कि प्री-लिटिगेशन मामलों में विवाद बढ़ने से पहले सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान कराया जा सकता है। लोक अदालत में जिला उद्योग विभाग की ओर से एक जनपद-एक उत्पाद और एक जनपद-एक व्यंजन के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed