{"_id":"c60ab23874d1a90d6a7a109a3dca9bd3","slug":"servants-required-to-pay-dues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने की बकाया भुगतान की मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने की बकाया भुगतान की मांगा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अकबरपुर ब्लॉक पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि वह केन्द्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के संचालन में पूरी ईमानदारी से सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोजगार सेवकों ने कहा कि वर्ष 2012-13 से अब तक उन लोगों को मानदेय का लाभ नहीं मिल सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि अविलंब उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वह प्रबल आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे।
विज्ञापन
बाद में बीडीओ राजकुमार त्रिपाठी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब किया जाए। इस मौके पर संदीप कुमार, राहुल, महेंद्र, रामजीत, शिवकुमार व नरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन