फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sensation was spread by killing BSP leader with driver

बसपा नेता की चालक के साथ हत्या कर फैला दी थी सनसनी

Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sensation was spread by killing BSP leader with driver
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक के शूटर परवेज ने तीन वर्ष पहले बसपा नेता जुरगाम मेंहदी और उनके चालक शुभनीत की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। परवेज और उसके साथियों ने अत्यंत बेखौफ और दुर्दांत अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था। इस दोहरे हत्याकांड की गूंज प्रदेश की राजधानी तक सुनाई पड़ी थी। इस हत्याकांड को लेकर नागरिकों में कड़ी नाराजगी भी दिखी थी, जिसे काबू में रखने के लिए जनपद पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुरगाम मेंहदी वर्ष 2018 में निजी चार पहिया वाहन से जनपद न्यायालय जा रहे थे। गांव से कुछ दूर आगे बढ़ने पर हंसवर थाना क्षेत्र में ही 3-4 बाइकों से आए बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग दोनों तरफ से शुरू कर दी। इसमें जुरगाम और चालक शुभनीत यादव की मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड ने समूचे जिले में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन

बदमाश इतने बेखौफ थे कि मुख्य मार्ग पर ही कई राउंड फायरिंग की। इससे गाड़ी तक छलनी हो गई थी। बसपा नेता की हत्या से नागरिकों में आक्रोश भी पनपा था। बड़ी तादाद में नागरिक जिला अस्पताल तक पहुंच गए थे। हालात और ज्यादा बेकाबू न हों, इसलिए पुलिस अधिकारियों को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा था। दोहरे हत्याकांड की ऐसी बड़ी वारदात का गवाह जनपद पहली बार बना था, इसलिए वारदात को लेकर खासी गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की गूंज प्रदेश की राजधानी तक रही। लखनऊ तक से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल तक पहुंचे। कड़ी सुरक्षा में दोनों शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार करवाया। इस मामले में जुरगाम के पुत्र आरिफ उर्फ फरमान ने हरदोई जेल में बंद माफिया सरगना खान मुबारक और उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कराया।

इस सनसनीखेज मामले की विवेचना भी पुलिस ने अत्यंत गंभीर अंदाज में की। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तौर पर शामिल कुल 29 व्यक्तियों को विवेचना में आरोपी बनाया। एक-एक कर 27 आरोपियों को या तो गिरफ्तार किया गया या फिर उन्होंने सरेंडर किया। एक फरार आरोपी परवेज को अब पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रुबीना फरार चल रही है। खास बात यह कि हत्याकांड में पुलिस ने माफिया खान की पत्नी, खान के भाई की पत्नी और खान मुबारक की बहन को भी आरोपी बनाया। इन तीनों ने खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की, लेकिन दाल नहीं गली। तीनों को जेल जाना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed