फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Self defense training is also necessary for daughters

Ambedkar Nagar News: शिक्षा के साथ बेटियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी

Tue, 10 Jan 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Self defense training is also necessary for daughters
अंबेडकरनगर। बेटियों व महिलाओं की बेहतरी से ही एक विकसित समाज का निर्माण होता है। ऐसे में बेटियों को अच्छी शिक्षा लेने के साथ ही अपनी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना भी जरूरी होता है। अपने वैधानिक हक को पाने के लिए बेटियों व महिलाओं को बिना किसी झिझक के आगे आना चाहिए। यह आह्वान मंगलवार को अकबरपुर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल पुलिस कर्मियों ने किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पटेलनगर तिराहे पर अभियान चलाकर युवतियों व छात्रों को महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर पूरी प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का संचालन कर रही है।
विज्ञापन

इसका पूरा लाभ बेटियों को पाने के लिए स्वत: आगे आना चाहिए। अहिरौली थाने के सिपाही रंजन राय, दीपक यादव, रीता देवी व प्रतिभा सिंह ने यादवनगर तिराहे पर जागरूकता से जुड़े पंपलेट का वितरण कर बेटियों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी थाने की सिपाही शीतल गुप्त, अर्चना सिंह, जैतपुर थाने की सिपाही काजल सिंह ने नेवादा कला और कटका थाने की सिपाही विनम्रता मिश्रा, जितेंद्र यादव ने हाफिजपुर गांव में पहुंचकर महिलाओं व बेटियों को उनके वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed