{"_id":"64ff5b7aaf86228f8803ac81","slug":"science-talent-search-examination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-2987-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 15 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 15 तक आवेदन
Mon, 11 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सभी बोर्ड के कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। 14 भाषाओं में 29 व 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार मदद करेगी।
परीक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए जिला समन्वयक नीरज यादव ने सोमवार को अकबरपुर नगर के एके पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल, डाॅ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, डोएन पब्लिक स्कूल, आरके पैसिफिक अकबरपुर सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्यों को परीक्षा से जुड़ी विवरणिका सौंपी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व एकेडमिक समन्वयक डॉ देवेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 90 मिनट की परीक्षा का परिणाम 10 नवंबर को घोषित होगा।