{"_id":"375d7615d2473f77afb3846c7ef824e3","slug":"schoolgirl-serious-in-road-accident-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में छात्रा गंभीर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में छात्रा गंभीर, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र पिगरियाएं गांव निवासी बलराम की 15 वर्षीय पुत्री अंतिमा शुक्रवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। स्कूल के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामसुंदर (40) शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूमसराय गांव निवासी नंदलाल (60) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शशिकला (70) पत्नी राधेश्याम निवासिनी भीटी गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।