फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   School's rally held

स्कूल चलो रैली का आयोजन

Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
School's rally held
सर्व शिक्षा अभियान: कई जगह निकली स्कूल चलो रैली - फोटो : demo pic

टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्रों में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। टांडा में रैली का नेतृत्व विधायक अजीमुलहक पहलवान ने किया, तो जहांगीरगंज में रैली को विधायक भीमप्रसाद सोनकर ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक दाखिला कराएं। बच्चे पढ़कर आगे बढ़ेंगे तो परिवार तरक्की करेगा। टांडा से निकली रैली में नर्सरी से लेकर हाईस्कूल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली को सपा विधायक अजीमुलहक ने हरी झंडी दिखाई। बच्चे लोगों को जागरूक  करने के लिएस्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, शिक्षा ही संस्कार की जननी है आदि लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज का आभूषण है। समाज में जब शिक्षित लोग रहेंगे, तभी विकास व आपसी सौहार्द मजबूत होगा। रैली ताज तिराहा से निकल कर झारखंडी, छज्जापुर, गुरुद्वारा, चौक होते हुए पानी टंकी के पास पहुंचकर खत्म हुई।

रैली में आदर्श जनता इंटर कॉलेज, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर नौशाद अली, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, निरप्रसाद शर्मा, मोहम्मद आदिल व आरिफ आदि मौजूद रहे।

 जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज से निकली रैली को सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। छात्र-छात्राएं हाथों में विभिन्न प्रकार के प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे।


रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बावली चौक पर पहुंचकर सभा में परिवर्र्तित हो गई। सभा के बाद रैली समाप्त हो गई।  वक्ताओं ने सर्व शिक्षा अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षक दुष्यंत यादव ने संचालन किया। इस मौके पर हरिप्रसाद चौबे, बलिराम यादव, रामचेत, इसरावती देवी, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed