फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   scam of the 10 million will be probe

10 करोड़ के घोटाले में डीएम के निर्देश पर होगी जांच

Fri, 24 Jul 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 24 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2012 से  वर्ष 2015 के बीच विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य कराए गए थे, जिसे लेकर  आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवालिया निशान लगाए थे। इसमें कहा गया था  कि विभाग ने काम कराने की बजाए लम्बा गोलमाल किया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी  कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर कलक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया था, और मामले  में डीएम से कार्रवाई की मांग भी की थी। आरोप लगाया था कि जिले के विभिन्न  ब्लॉकों में निर्माण कार्यों के नाम पर पुरानी ईंटों का प्रयोग कर नए का भुगतान करा लिया गया।
विज्ञापन


सोलर लाइट को गांवों में लगवाने की बजाए कई  अधिकारियों ने अपने घरों पर लगवा लिया, और उसका भुगतान दिखा दिया गया। कुआं  व स्नान घर निर्माण के नाम पर भी जमकर मनमानी कई गांवों में बरती गई। गौसपुर में नाली का निर्माण पुराने ईंटों से कराया गया, लेकिन भुगतान नया  ईंट लगाने का लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया कि भूमि संरक्षण विभाग से  जुड़े अधिकारी व कर्मचारी करोड़ों के इस घोटाले में शामिल हैं। इसकी जांच  कराई जाए तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ही  डीएम विवेक ने अब इस मामले में जांच का निर्देश दिया है।


सीडीओ डॉ मन्नान  अख्तर को पूरे मामले में जांच कर समुचित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए  हैं। डीएम विवेक ने बताया कि शिकायतों पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।  रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सही स्थिति का आकलन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed