फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sawan ke Somwar

सावन के अन्तिम सोमवार को शिव दरबार में श्रद्धालुओं का तांता

Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sawan ke Somwar
अंबेडकरनगर के शिवबाबा में सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सावन माह के अंतिम सोमवार के मौके पर जिले में आस्था और उल्लास चरम पर रहा। भोलेनाथ के रंग में रंगे भक्त दिनभर बोल बम के जयकारे लगाते रहे। मंदिरों में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पवित्र धाम शिवबाबा से लेकर जिला मुख्यालय के विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का दौर पूरे दिन चलता रहा। मंदिरों व घरों में रुद्राभिषेक भी हुआ। कांवड़ियों के जत्थे भी मंदिरों में जलाभिषेक के लिए दिनभर पहुंचते रहे। इसके अलावा भी मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। इनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को मंदिरों में बाबा भोले की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूज्रा-अर्चना की। पूरे दिन शिवधाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अकबरपुर नगर के पास स्थित पवित्र धाम शिवबाबा में भी सोमवार पर पूरे दिन पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ से परिवार व समाज के कल्याण के लिए आराधना किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर परिसर, शहजादपुर स्थित शिवालय, मीरानपुर स्थित शिवालय, रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शिव मंदिर व रोडवेज के पास स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधिविधान से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों व घरों में रुद्राभिषेक भी हुआ। मान्यता है कि सावन माह में भागवान भोलेनाथ की आराधना से अक्षुण्य फल मिलता है। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था व भक्ति के साथ भगवान शिव को याद किया। टांडा, आलापुर, जलालपुर, महरुआ, भीटी आदि क्षेत्रों में भी सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। महिलाओं-पुरुषों के साथ युवक-युवतियों की भी भीड़ शिव मंदिरों में देखने को मिली। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed