फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu water started rising again, nine cm above the warning point

Ambedkar Nagar News: फिर बढ़ने लगा सरयू का पानी, चेतावनी बिंदु से नौ सेमी ऊपर

Mon, 29 Jul 2024 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Saryu water started rising again, nine cm above the warning point
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बीते चार दिन से लगातार सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद सोमवार को एक बार फिर से बढ़ गया। रविवार शाम जलस्तर जहां 84.58 मीटर था तो वहीं सोमवार सुबह बढ़कर 84.67 हो गया। उधर सोमवार को भी कटान का सिलसिला जारी रहा। माझा कम्हरिया में दो बीघा खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ गया। इससे चार किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने कटान वाले क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

जलस्तर घटने से माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव की लगभग 24 हजार की आबादी ने राहत की सांस ली थी लेकिन सोमवार को एक बार फिर से जलस्तर में हुई मामूली वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। रविवार को जलस्तर 84.58 मीटर था, इससे क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद थी कि जलस्तर चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से नीचे पहुंच जाएगा। लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि हाे गई। सुबह आठ बजे जलस्तर 84.67 मीटर पर पहुंच गया। इससे आसपस के लोगों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि होना चिंताजनक है। उधर माझा कम्हरिया क्षेत्र में कटान का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। सोमवार को परमात्मा, राघवेंद्र, संगमलाल व ताल्लुकदार सिंह का लगभग दो बीघा खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

माझा कम्हरिया के निषाद बस्ती के ग्रामीणों ने सोमवार को नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कटान को रोकने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर एसडीएम सदानंद सरोज ने कटान वाले क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। आश्वस्त किया कि जिनका खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ी हैं उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कटान पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed