फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sarth Shukla and Shubham Jaiswal made waves in the Bihar Public Service Commission

Ambedkar Nagar News: सार्थ शुक्ल और शुभम जायसवाल ने बिहार लोक सेवा आयोग में लहराया परचम

Sun, 21 Jun 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sarth Shukla and Shubham Jaiswal made waves in the Bihar Public Service Commission
अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर दो युवाओं ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हंसवर के सेमउर खानपुर निवासी सार्थ शुक्ल का चयन लेबर इंफोर्समेंट पद पर हुआ है, जबकि आलापुर क्षेत्र के रामनगर बाजार निवासी शुभम जायसवाल ने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया है।
विज्ञापन

बसखारी संवाद के अनुसार हंसवर क्षेत्र के सेमउर खानपुर निवासी सार्थ शुक्ल ने अपनी मेहनत के दम पर सिविल सेवा की राह चुनी। उनके पिता अवधेश शुक्ल ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान हैं। सार्थ बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। उन्होंने शुरुआती शिक्षा फैजाबाद और आजमगढ़ से पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से करने के बाद स्नातक और परास्नातक की शिक्षा इग्नू से प्राप्त की। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग शुरू की। करीब तीन वर्षों की तैयारी और लगातार मेहनत के बाद उन्होंने बिहार पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। शनिवार को घोषित परिणाम में उनका चयन लेबर इंफोर्समेंट पद पर हुआ। सार्थ की सफलता की जानकारी मिलते ही लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन

आलापुर संवाद के अनुसार रामनगर बाजार निवासी व्यवसायी संतोष जायसवाल के पुत्र शुभम जायसवाल ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर पद प्राप्त किया है। शुभम ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रामनगर स्थित जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज से पूरी की। इसके बाद स्नातक की शिक्षा राम अवध पीजी कॉलेज और परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और अनुशासित तैयारी के बल पर पहली कोशिश में सफलता हासिल कर ली। शुभम की सफलता पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रामनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, संरक्षक बदरुल हसन, विमल जायसवाल, जय बजरंग ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अयोध्या डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, अभिषेक निषाद,मनोज मिश्र, रामजतन वर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed