फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanjay joined the Bharatiya Janata Party

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए संजय

Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sanjay joined the Bharatiya Janata Party
अंबेडकरनगर। हंसवर राजघराने के उत्तराधिकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह मंगलवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसमें तमाम बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान शामिल रहे। माना जा रहा कि वे बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर बसखारी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ेंगे। इस बीच जिला कार्यालय पर बीजेपी नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अब पार्टी को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। हंसवर राजघराने के उत्तराधिकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह मंगलवार को समर्थकों के साथ बीजेपी के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने मंच से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। इसी पार्टी में लोकतंत्र और राष्ट्रीय गौरव निहित है। हम सब मिलकर जिले में संगठन को और मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि राजघराने से जुड़े संजय सिंह का जिले भर में प्रभाव है। वे अपने सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, रमाशंकर सिंह, प्रांतीय नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री विनय पांडेय आदि ने पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जिले के सभी 9 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर भाजपा को ही जीत मिलेगी। संजय सिंह के साथ मताउर्रहमान, अतुल, नन्हे पांडेय, सूर्यनाथ जायसवाल, लालू यादव, आरती देवी, आशा, सतीराम यादव, संजय, घनश्याम आदि बीडीसी सदस्यों ने बीजेपी की सदस्यता ली। पूर्व प्रमुख ने कुल 53 बीडीसी के शामिल होने का दावा किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed