फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanitizer machine malfunctioned in district hospital

जिला अस्पताल में खराब पड़ी सैनिटाइजर मशीन

Sat, 24 Apr 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sanitizer machine malfunctioned in district hospital
अंबेडकरनगर। जिले में एक तरफ जहां कोरोना महामारी की रफ्तार बढ़ रही है, तो वहीं जिला अस्पताल में इसे लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि इमरजेंसी वार्ड में स्थापित सैनिटाइजर मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन इसे दुरुस्त कराने को लेकर जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल में इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइज किए जाने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दरअसल इमरजेंसी वार्ड में लगी सैनिटाइजर मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन इसे सही नहीं कराया जा रहा है। नतीजा यह है कि मरीज व तीमारदार बेधड़क होकर अस्पताल भवन में आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला टीम से मिले तीमारदार राजेंद्र कुमार व मोहम्मद असलम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद जिला अस्पताल में इसे लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कहा कि यहां सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था ही नहीं है। सैनिटाइजर मशीन खराब पड़ी है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सैनिटाइजर मशीन को दुरुस्त कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed