फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanitize the house with yourself

खुद के साथ ही घर का भी करें सैनिटाइजेशन

Sat, 11 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sanitize the house with yourself
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात अत्यंत जरूरी है। कोरोना वायरस के संक्रमण की अभी तक कोई दवा नहीं आई है। ऐसे में एहतियात बरतकर इसे फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए समय-समय पर खुद की थर्मल स्क्रीनिंग करानी चाहिए। यह अपील शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु विंग में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आए लोगों से की गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु विंग में आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के बीच शनिवार को 35 लोग थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान नागरिकों को बताया गया कि समय-समय पर वे न सिर्फ खुद को सैनिटाइज करें बल्कि घर को भी सैनिटाइज करते रहें। बाहर से घर में प्रवेश करने से पहले खुद को जरूर सैनिटाइज करें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed