{"_id":"56f02f924f1c1bf912f14d24","slug":"sampling-of-edable-product","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर भरे खाद्य सामग्रियों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर भरे खाद्य सामग्रियों के नमूने
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नमकीन, सौंफ, सरसों का तेल, दूध, कलाकंद व खोवा का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया। सघन छापेमारी से संबंधित क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
होली पर्व से पूर्व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए डीएम विवेक के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम का छापेमारी अभियान बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है। सोमवार को भी मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम जलालपुर बाजार स्थित गोपाल एंड ब्रदर्स के गोदाम पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद फतेहपुर पकड़ी बाजार स्थित रामदास अग्रहरि की दुकान पर छापा मारा। यहां खुले सरसों के तेल में मिलावट का संदेह होने पर नमूना लिया। नेवादा चौराहा से दूधिया जयराम मौर्या के दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
कासिमपुर कर्बला स्थित कुलदीप की मिठाई की दुकान से खोवा व शहजादपुर स्थित न्यू निरंकार साहू मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया।उधर, छापेमारी के दौरान संबंधित क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
तमाम दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर दूर चले गए। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी को आमलोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।