{"_id":"57e56d2c4f1c1b3d20a824b3","slug":"samples-filled-of-barfi-ghee-and-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फी, घी व तेल के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फी, घी व तेल के नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ghee
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दिनों में पड़ने वाले पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर शुक्रवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर वनस्पति घी, दूध व बर्फी का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। गौरतलब है कि आगामी दिनों में नवरात्र व दुर्गा पूजा पर्व पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसी भी पर्व से पूर्व जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बढ़ जाती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पांडेय के नेतृत्व में छोपमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम ने जलालपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार निवासी अनिल कुमार जायसवाल की किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां मिलावट के संदेह में वनस्पति घी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने ककरडिल्ला बाजार स्थित दयाशंकर गुप्ता की मिठाई की दुकान से बर्फी व आनंदनगर चौराहा स्थित विवेक कुमार गुप्ता की किराने की दुकान से वनस्पति तेल का नमूना मिलावट के संदेह में लिया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने शहजादपुर सब्जी मंडी में दुधिया रामतीरथ यादव व कशेरुआ बाजार से दूधिया मिठ्ठूलाल से दूध का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक वीके पांडेय ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।