फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samadhan Diwas in Ambedkarnagar

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 481 शिकायतें

Wed, 22 Jan 2020 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसीलों में आयोजित समाधान दिवसों में 481 पीड़ितों ने फरियाद दर्ज करायी। अधिकारियों ने मौके पर 30 मामलों का निस्तारण कर दिया। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आलापुर तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनी। मातहतों को निर्देशित किया कि बगैर किसी हीलाहवाली के पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कार्रवाई में किसी प्रकार का भेदभाव न हो।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम राकेश कुमार मिश्र ने आलापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। कुल 168 मामले यहां आए, जिनमें से 15 का निपटारा किया गया। ग्रामीणों ने आय व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने मे मनमानी व लापरवाही की शिकायत की। डीएम ने इस पर रामनगर तथा जहांगीरगंज एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमानुसार कार्य के निर्देश दिए। राजस्व कर्मियों से कहा कि जो भी प्रकरण लंबित हैं उनका निस्तारण अविलंब कर दिया जाए। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 104 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। इसमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। इसके बाद लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निर्देशित किया। कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार, कोतवाल जलालपुर प्रदुम्न सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर कुल 97 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। तीन मामलों का निस्तारण किया गया। एडीएम ने पुलिस व राजस्व टीम को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करें। इस मौके पर तहसीलदार गौरव सिंह, नायब तहसीलदार जावेद अंसारी, एसओ भीटी मनीष सिंह, महरुआ एसओ शंभूनाथ व अहिरौली एसओ संजय सिंह मौजूद रहे। अकबरपुर तहसील में एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 87 मामले आए। दो प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया गया। टांडा तहसील में एसडीएम एमपी सिंह व अन्य अधिकारियों ने मिलकर 25 मामले सुने। तीन मामलों का तत्काल निदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed