फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samadhan Diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 592, निपटीं 29

Tue, 03 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 592 फरियादियों ने संबंधित तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को शिकयती पत्र सौंपा। मौके पर 29 शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए उसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर भी गंभीरता दिखाई जाए। निस्तारण को लेकर फरियादियों को बार बार न दौड़ाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले फरियादियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि किसी भी प्रकार की समस्या आए, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि होली पर्व को सभी आपस में मिल जुलकर मनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पर्व की खुशियों में बाधा उत्पन्न हो। कहा कि यदि किसी ने पर्व के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान कुल 88 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में एसडीएम मोईनुल इस्लाम की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायतें आईं। 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह की मौजूदगी में 124 शिकायतें आईं। 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 98 शिकायतें आईं। 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम मनोज वर्मा व सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में 128 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ जगदीशलाल टमटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed