{"_id":"619d312d7122ea2b793f154a","slug":"salute-to-the-flag-given-after-flag-hoisting-ambedkar-nagar-news-lko6057983155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण के बाद दी गयी झंडे को सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण के बाद दी गयी झंडे को सलामी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी पुलिस थानों और पुलिस कार्यालय में मंगलवार को झंडा दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में हुई। यहां एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एएसपी संजय कुमार राय ने ध्वजारोहण किया। एसपी ने कहा कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। यह हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। जिससे हमने देेश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य, व कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है।
एसपी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेेशक मुकुल गोयल द्वारा पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़ कर सुनाया । एसपी ने कहा कि आज का दिन पुलिस बल के लिए बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक है। आज ही के दिन 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया गया था।
जहांगीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंभूनाथ व पुलिस कर्मियों ने पुलिस ध्वजारोहण कर सलामी दी। जलालपुर में प्रभारी कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र, कटका में संत कुमार सिंह तथा आलापुर थाने समेत अन्य थानों में पुलिस ध्वजारोहण कर उसके महत्व को दर्शाया गया।