फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salman and Virat won bronze medals in the state level wrestling competition.

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सलमान व विराट ने जीता कांस्य

Wed, 08 Oct 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Salman and Virat won bronze medals in the state level wrestling competition.
अंबेडकरनगर। आगरा में चार से छह अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। 92 किग्रा भार वर्ग में सलमान व 110 किग्रा वर्ग में विराट भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 92 किलोभार वर्ग में टांडा के चंदैनी गांव के 16 वर्षीय सलमान ने दमदार कुश्ती करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

सलमान एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनके पिता फतेह मोहम्मद एक किसान हैं और परिवार का पूरा दारोमदार खेती पर है। सलमान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतने की इच्छा जताई। वहीं, 110 किलो भार वर्ग में इब्राहिमपुर के बड़ागांव के पूरा बक्शराय (भटपुरवा) निवासी विराट भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया। उनके पिता विकास भारद्वाज भी किसान हैं। कोच अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि सलमान व विराट की सफलता के बाद से जिले में कुश्ती को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने भी बधाई देते हुए पहलवानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed