{"_id":"67f0144e5476429b95076a50","slug":"sadbhav-mandap-built-with-234-crores-handed-over-with-incomplete-work-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132166-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 2.34 करोड़ से बनाया सद्भाव मंडप, अधूरे कार्यों के साथ किया हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 2.34 करोड़ से बनाया सद्भाव मंडप, अधूरे कार्यों के साथ किया हैंडओवर
Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
टांडा में नवनिर्मित सद्भाव मंडप।
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा में 2.34 कराेड़ रुपये की लागत से सद्भाव मंडप का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण निगम अयोध्या ने इस मंडप को विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया है। यहां हॉल के पीछे प्लास्टर नहीं किया गया। खिड़कियां बंद नहीं हो रही हैं और दरवाजों के बेलन गायब हैं। नाली निर्माण, सीवेज टैंक, शौचालय भी अधूरे पड़े हैं। ऐसे में अनियमितताएं खुलकर सामने आ रही हैं।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत नगर पालिका परिषद टांडा के मोहल्ला मीरानपुरा (सकरावल) में कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी लिमिटेड अयोध्या ने 2.34 करोड़ की लागत से सद्भाव मंडप का निर्माण कराया है। इस मंडप को बीती एक अप्रैल को नगर पालिका को हस्तगत कर दिया गया है। निर्माण पूरा होने से लेकर हस्तगत होने के बाद भी इसमें कमियों की भरमार है। हॉल के पीछे पूर्वी भाग की दीवाल के बाहरी तरफ व अन्दर की तरफ सीलिंग से लगभग दो फिट की ऊंचाई पर प्लास्टर व पेंटिंग कार्य नहीं हुआ है। ईंट की चुनाई बाहर की तरफ झुकने से कहीं-कहीं दरार आ गई है। हॉल व कमरे की कई खिड़की में सिटकिनी वाॅल में बंद नहीं हो रहे हैं। एक दरवाजा में बेलन नहीं है तथा पीवीसी वाॅल पैनलिंग जॉइंट पर झुक गई है।
लगभग तीन मीटर में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। सीवेज टैंक का कवर खुला हुआ है। शौचालय की रोशनदान की ग्रिल उखड़ी हुई है। इंटरलाॅकिंग अभी भी जगह-जगह पर बैठी हुई है। नवनिर्मित बाउंड्रीवाल के प्लिंथ बीम पर प्लास्टर का कार्य नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था ने हस्तांतरण के एक माह के अंदर ठीक कराकर फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि निर्माण पूरा होने के बाद भी कमियां होना कार्य में हुई अनियमितताओं को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन
सुधार के दिए निर्देश
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।