Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sadar tehsil is facing shortage of accountants

Ambedkar Nagar News: लेखपालों की कमी से जूझ रही सदर तहसील

Sun, 12 Jan 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sadar tehsil is facing shortage of accountants
अंबेडकरनगर। सदर तहसील लेखपालों की कमी से जूझ रही है। इसकी वजह से लोगों की समस्याओं का निपटारा समय से नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी भी समस्या बताकर किनारा कर ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सदर तहसील अकबरपुर में कई वर्षों से लेखपालों की कमी बनी हुई है। तहसील में अकबरपुर के साथ कटेहरी ब्लॉक की लगभग 156 ग्राम पंचायत हैं। इन गांवों का लेखाजोखा रखने के लिए निर्धारित पदों के अनुरूप लेखपालों की काफी कमी है। इससे कामों को गति भी नहीं मिल पाती है। तहसील में 117 लेखपालों के पद हैं। मौजूदा समय में 49 लेखपाल ही काम कर रहे हैं। ऐसे में काम पर भी प्रभाव पड़ रहा है। तहसील में आए दिन जरूरतमंद अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। लेखपालों के पास व्यस्तता होने के कारण वह समस्या का समाधान समय से नहीं कर पा रहे हैं। कई बार घर से शिकायत लेकर निकले लोगों को लेखपाल की खोजबीन करनी पड़ती है। लेखपालों के न मिलने पर फरियादी उनके घरों के चक्कर भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द दूर होगी समस्या
अकबरपुर तहसील में लेखपालों की कमी है। किसी तरीके से काम चलाया जा रहा है। कुछ लेखपालों की जल्दी ही जिले में आने की उम्मीद है। उनके आने के बाद काम में और तेजी आएगी। -अरविंद त्रिपाठी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन




काम का बढ़ा दबाव

लेखपालों की कमी के चलते काम का दबाव रहता है। हालांकि, प्रयास यही रहता है कि समय से सभी का काम पूरा कर दिया जाए। कुछ नए लेखपालों के आने की उम्मीद है। - रूपेश यादव, अध्यक्ष, यूपी लेखपाल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed