{"_id":"67a79274ed16c471a1090f90","slug":"running-for-15-years-no-solution-found-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129184-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 15 वर्ष से लगा रहे दौड़, नहीं मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 15 वर्ष से लगा रहे दौड़, नहीं मिला समाधान
Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। न्याय की आस में समाधान दिवस के चक्कर काटकर फरियादी थक चुके हैं। फिर भी राजस्व के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि एक माह से लेकर 15 वर्ष तक अधिकारियों की चौखट नापने के बाद भी लोगोंं को समस्याओंं का हल नहीं मिल पा रहा है। फरियादियोंं का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर केवल निस्तारण के लिए टीम गठित कर खानापूर्ति कर दी जाती है। मौके पर जाकर दोनोंं पक्षोंं को समझाकर टीम वापस लौट निस्तारण रिपोर्ट लगा जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ लेती है, लेकिन समस्या ज्यों की त्योंं बनी हुई है।
-- --
सुबह 10.30 बजे
जलनिकासी नहीं होने दे रहे विपक्षी
भीटी थानाक्षेत्र के वनगांव निवासी रणविजय सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति जलनिकासी के लिए बनी नाली को बार-बार अवरुद्ध कर देता है। पिछले 15 वर्ष से राजस्व विभाग से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों तक शिकायत करने के बाद भी मामले का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जलनिकासी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
-- --
सुबह 11.00
नहीं मिला न्याय तो सीएम से लगाएंगे गुहार
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गोलपुर गांव निवासी इम्तियाज ने बताया कि विपक्षियों ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर बीते एक वर्ष से हर शिकायत कर रहे हैं। दौड़ लगाकर थक चुके हैं। अब न्याय की आस समाप्त हो रही है। अंतिम बार शिकायत की है। यदि इंसाफ नहीं मिला तो सीएम कार्यालय जाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- --
सुबह 11.35 बजे
जमीन हथियाने को रची जा रही साजिश
कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली गोविंद साहब निवासी लीलावती ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। उसपर वह काबिज हैं। उनके पट्टीदार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका वह कई बार विरोध भी कर चुकी हैं। अब उनके विपक्षी जमीन हासिल करने के लिए उन्हें किसी फर्जी केस में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।