{"_id":"67eec0818580e2dd8101d716","slug":"rules-are-being-broken-on-the-highway-minors-are-driving-e-rickshaws-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132093-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर टूट रहे नियम, नाबालिग दौड़ा रहे ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर टूट रहे नियम, नाबालिग दौड़ा रहे ई रिक्शा
Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरते ई रिक्शा।
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट और सख्त आदेश है कि हाईवे पर ई रिक्शा न चलें, ओवरलोडिंग पर कड़ाई से कार्रवाई की जाए। आदेश के बाद कार्रवाई भी की जा रही हैं, लेकिन फिर भी हाईवे पर ई रिक्शा धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। नाबालिग सड़कों पर आसानी से ई रिक्शा दौड़ाते हुए दिख जाते हैं। चेकिंग अभियान के नाम पर चालान और सीज करने की कार्रवाई हो रही हैं, लेकिन आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने की कवायद नहीं हो रही है।
यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने शहर के अंदर अभियान चला रखा है, लेकिन नेशनल हाईवे और स्टेट हाइवे के अलावा ग्रामीण अंचल की सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों व ई रिक्शा पर इनकी नजरें नहीं जा रही हैं। बृहस्पतिवार को टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई रिक्शा फर्राटा भरते नजर आए। जलालपुर में नाबालिग ई रिक्शा दौड़ाते मिले। शहर में ई रिक्शा चालक मनमाने ढंग से जहां-तहां ई रिक्शा खड़े कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते रहे।
-- -- -
नाबालिग चला रहे ई रिक्शा
शहर से लेकर गांव तक तीन हजार से अधिक ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में अनट्रेंड नाबालिग ई-रिक्शा चलाते नजर आते हैं। बीते दिनों पुलिस विभाग ने इन पर कार्रवाई का चाबुक चलाया। इसके बाद भी सड़कों पर किशोर ई रिक्शा लेकर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
सीज और जुर्माने की कार्रवाई के बाद भी नहीं चेत रहे चालक
मार्च और अप्रैल में अब तक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कारणों से 91 ई रिक्शों को सीज किया गया है। इसके अलावा 50 से अधिक पर जुर्माना भी लगाया गया है। इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखकर चालक ई रिक्शा का संचालन कर रहे हैं।
-- --
वर्जन
हो रही कार्रवाई
खनिज सामग्री लदे वाहन, ओवरलोड वाहनों को पकड़कर जांच होती है। ओवरलोड वाहनोंं का चालान भी किया जाता है। इन दिनों अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
-- -
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान
ई रिक्शा के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। अब तक 91 ई रिक्शों पर कार्रवाई की गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ ट्रैफिक