{"_id":"611ff1df8ebc3e7a0b492689","slug":"rule-of-law-was-established-during-bsp-regime-ambedkar-nagar-news-lko5921355168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा शासन काल में प्रदेश में स्थापित हुआ था कानून का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा शासन काल में प्रदेश में स्थापित हुआ था कानून का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनेगी। ऐसे में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह विचार बसखारी में बसपा की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए। कहा कि बसपा शासनकाल में हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिला। कानून का राज स्थापित होने के साथ अपराधियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहन मायावती के नेतृत्व में सूबे में बसपा की सरकार बनेगी। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। उनकी सक्रियता के आधार पर ही पार्टी को सफलता अर्जित होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा शासनकाल में बमायावती ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित करने का काम किया था।
सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि बसपा बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मंत्र को आत्मसात कर कार्य करती है। बसपा शासनकाल में विकास के नए आयाम तय हुए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेेता घनश्याम चंद्र खरवार ने बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री रामअचल राजभर व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने परिवारवाद तथा गैर दलों से मिलकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, सांसद रितेश पांडेय, राम शिरोमणि वर्मा व पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता विश्वनाथ पाल मुख्य सेक्टर प्रभारी इलाहाबाद मिर्जापुर फैजाबाद मंडल एवं संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने किया। इस मौके पर दिलीप कुमार विमल, राम गोपाल कोरी, सवेंद्र अंबेडकर, दयाराम राजभर, सुनील सावंत, बब्लू पाल, पवन कुमार मौर्य, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।