फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Robbery from CSC operator at knifepoint in broad daylight

Ambedkar Nagar News: सीएससी संचालक से चाकू के बल पर दिनदहाड़े लूट

Thu, 25 Jul 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Robbery from CSC operator at knifepoint in broad daylight
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर के खपुरा गांव के निकट यूनियन बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जलालपुर की तरफ भाग खड़े हुए। सीओ जलालपुर ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। सीएससी संचालक ने मालीपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मालीपुर के चितौना गांव निवासी विकास ने चितौना बाजार में यूनियन बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। विकास बृहस्पतिवार दोपहर 70 हजार रुपये जेब में रखकर बाइक से मालीपुर स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह खपुरा गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तीनों ने अपने चेहरे काले गमछे से ढक रखे थे। एक बदमाश ने विकास की गर्दन पर चाकू लगा दिया और दूसरे ने उसकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश विकास को धक्का देकर जलालपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट की वारदात होने से हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर डायल-112 और मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंंची। कुछ ही देर में सीओ जलालपुर अजेय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद मालीपुर व जलालपुर की पुलिस टीम ने अलग-अलग मार्ग पर बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, एसओ मालीपुर शिवांगी ने कहा कि मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है, केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। खपुरा बाजार व आसपास के क्षेत्र की बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed