फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roadways vehicles going for election duty jammed

Ambedkar Nagar News: चुनाव ड्यूटी में जा रही रोडवेज वाहनों से लगा जाम

Tue, 21 May 2024 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways vehicles going for election duty jammed
बसखारी में लगा जाम। 
अंबेडकरनगर। चुनावी ड्यूटी में जाने वाली बसोंं के चलते बसखारी मार्ग पर मंगलवार को लंबा जाम लग गया। दरअसल जिले से गाजीपुर चुनाव निपटाने के लिए रोडवेज की बसें जा रही थीं। अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर वे एक-एक कर पहुंचीं। इसी बीच वहां बाहर से आईं कुछ बसें कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्ग की तरफ मुड़ने लगीं। इससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते निबियाहवा पोखरा से लेकर पटेलनगर तक वाहनोंं की लंबी कतार लग गई। इससे लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। यहां ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए एक भी यातायात का सिपाही मौजूद नहीं था। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया गैरजनपद से आए वाहनोंं के चलते जाम लग गया था। उन्हें मार्ग की पूरी जानकारी नहीं थी। सूचना के बाद पुलिसकर्मियोंं की मदद से यातायात बहाल करा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed