{"_id":"67c49dcba2fb43ab170b106c","slug":"roads-will-shine-drainage-will-be-fine-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-130450-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चमकेंगी सड़कें, जलनिकासी होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चमकेंगी सड़कें, जलनिकासी होगी दुरुस्त
Sun, 02 Mar 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर वार्ड में कच्ची सड़क।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के सभी मोहल्लों में खराब सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके साथ ही सड़कों के किनारे नाले-नालियों का निर्माण कराकर उनपर ढक्कन भी लगाया जाएगा, ताकि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर डीपीआर तैयार कर बजट की मांग की जाएगी। विकास कार्य से दो लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
वर्ष 2008 में नगरपालिका के विस्तार के बाद नगर का दायरा 62 वर्ग किलोमीटर हो गया है। मौजूदा समय में यहां पर करीब 300 किलोमीटर तक सड़कें व लगभग 120 नाले-नालियां बनी हैं। इसके बाद भी नगर के कई ऐसे वार्ड हैं जहां पर अभी सड़कें कच्ची रह गई हैं। जो बनी भी हैं, वे जर्जर हो चुकी हैं।
सीमा विस्तार के बाद नाले-नालियों व सड़कों का अभाव कई वार्ड में है। दूर-दराज के वार्डों में लंबी सड़कें बनाने में बजट का भी रोड़ा बन रहा था। इन्हीं सब को पूरा करने के लिए नगर पालिका ने सभी वार्डों में नाले-नालियों की मरम्मत व नवनिर्माण के साथ ही नई सड़कें बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत भी इसी में प्रस्तावित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद वार्डों में सीसी रोड व नाले-नालियां बनाई जाएंगी। बजट मिलने के बाद प्रथम वरीयता उन वार्डों को दी जाएगी, जहां सड़कें अभी बनी ही नहीं हैं। इसके बाद पुरानी जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
नगर में सड़कों की मरम्मत व ढक्कनयुक्त नाला बनवाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके बाद डीपीआर बनाकर बजट की मांग की जाएगी। बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर