फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads are full of rain for a while

थोड़ी देर की बारिश में सड़कें लबालब

Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roads are full of rain for a while
अंबेडकरनगर के अयोध्या मार्ग पर बारिश से इस तरह से रहा जलभराव - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उमसभरी भीषण गर्मी के बीच बुधवार अपराह्न तेज गरज चमक के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गरज चमक के बीच हुई बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति छिन्नभिन्न हो गई। देर शाम तक ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, तो अचानक उमस बढ़ गई। उमस भरी भीषण गर्मी से त्रस्त नागरिकों को अपराह्न करीब उस समय कुछ राहत मिली, जब काले बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। कुछ देर बाद तेज गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। कुछ देर के लिए तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जहां तहां दुबक गए। हवा व गरज चमक के साथ हुई बारिश के चलते भीषण गर्मी से जूझ रहे नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस बीच मूसलाधार हुई बारिश के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग, कलेक्ट्रेट के निकट, सब्जी मंडी, कृषि भवन के निकट के अलावा बसखारी, भीटी बाजार, केदारनगर, जलालपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच जिला मुख्यालय के अलावा जिले के कई अनय क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी छिन्नभिन्न हो गई। हालांकि जिला मुख्यालय पर तो गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी थी। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed