फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road Will be made

दो करोड़ से बनेंगी जल्द ही नौ नई सड़कें

Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Road Will be made
अंबेडकरनगर। अनजुड़ी बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1 करोड़ 93 लाख 57 हजार की लागत से नौ नई सड़कों का निर्माण होगा। योजना के तहत सड़क के निर्माण में आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग का 46 लाख 75 हजार रुपये की राशि उपलब्ध हो गई। शीघ्र ही संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सुचारु आवागमन की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने को लेकर भी सरकारें गंभीरता दिखा रही हैं। इसी क्रम में अनजुड़ी बसावटों को मुख्य मार्ग से जोडने के लिए वर्ष 2019 में नौ नई सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि 1 करोड़ 93 लाख 57 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली संबंधित सड़कों के निर्माण को बीते दिनों ही शासन ने हरी झण्डी प्रदान की थी। गत दिवस संबंधित सड़कों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 46 लाख 75 हजार रुपये शासन से विभाग को उपलब्ध हो गया है। शीघ्र ही संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सड़कों के निर्माण से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बताया कि जिन सड़कों का निर्माण होना है, उनमें राजस्व ग्राम दहियावर के गंजा संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 22 लाख 14 हजार के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 5 लाख 35 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए। इसी प्रकार राजस्व गांव एकडल्ला के हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग के लिए 16 लाख 66 हजार के सापेक्ष 4 लाख 2 हजार रुपये, राजस्व गांव फूलपुर की हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 22 लाख 92 हजार के सापेक्ष 5 लाख 54 हजार रुपये, राजस्व गांव बिहरोजपुर के मुस्तफाबाद संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 17 लाख 85 हजार के सापेक्ष 4 लाख 31 हजार रुपये, राजस्व गांव दहियावर के गोपालपुर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 22 लाख 99 हजार रुपये के सापेक्ष 5 लाख 55 हजार रुपये, खरउवा हरिजन बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 23 लाख 80 हजार के सापेक्ष 5 लाख 75 हजार रुपये, श्यामपुर अलऊपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग के लिए 19 लाख 87 हजार के सापेक्ष 4 लाख 80 हजार, जट्ठासा मार्ग निर्माण के लिए 28 लाख 49 हजार के सापेक्ष 6 लाख 88 हजार, चोरमरा कमालपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग के लिए 18 लाख 85 हजार के सापेक्ष 4 लाख 55 हजार रुपये प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 2 करोड़ की लागत से नौ सड़कों का निर्माण होना है। गत दिवस ही शासन से निर्माण के लिए लगभग 47 लाख रुपये शासन से उपलब्ध हुआ है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed