{"_id":"5d4b13118ebc3e6ca302bfa0","slug":"road-ambedkar-nagar-news-lko475227264","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से बनेंगे तीन विधानसभा क्षेत्र के 38 मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से बनेंगे तीन विधानसभा क्षेत्र के 38 मार्ग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना के तहत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों अकबरपुर, टांडा व कटेहरी में 15 करोड़ रुपये की लागत से 38 सड़कों का निर्माण होगा। बीते दिनों ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने प्रस्ताव प्रांतीय खंड पीडब्लूडी को भेजे थे। पीडब्लूडी ने इन्हें मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि अगस्त के अंत या सितंबर माह के पहले सप्ताह में संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे करीब एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
बीते दिनों शासन ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी बसावटों का चिह्नांकन कराया जाए जो संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ी हैं। इसके लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से प्रस्ताव लेने के लिए कहा गया। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ की लागत से अनजुड़ी बसावटों को संपर्क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधायक द्वारा बीते दिनों पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को सौंपा गया था।
इसमें टांडा विधानसभा क्षेत्र में 10, अकबरपुर में 13 व कटेहरी में 15 सड़कें शामिल हैं। ऐसे में 15 करोड़ रुपये की लागत से 38 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया। विधायकों से मिले प्रस्ताव को बीते दिनों ही पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने शासन को भेज दिया। प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि विधायकों से मिले प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि अगस्त के अंत या सितंबर के प्रथम सप्ताह में संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इन सड़कों का होगा निर्माण
टांडा विधायक संजू देवी ने जिन सड़कों का प्रस्ताव भेजा है उनमें दहियावर गोपालपुर, बिहरोजपुर मुस्तफाबाद, एकडल्ला भरौटी, अजमेरी बादशाहपुर केशवपुर, फूलपुर हरिजन बस्ती, मकाइया बस्ती, जल्लापुर साबुकपुर, दहियावर गंजा व आसोपुर दक्षिण संपर्क मार्ग शामिल हैं। अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने जिन 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया उनमें कटुई पहाड़पुर, समैसा खास, सैदपुर जोलहिया, सिकरोहर, मीरपुर शेखपुर बहावपुर, सैदपुर यादव बस्ती, कजरीनंदापुर, डल्लानिजामपुर, साबुकपुर नकटी, सोनगांव जमालपुर, अशरफपुर पचाउख, केशवपुर व मखदूपुर हसुेनपुर संपर्क मार्ग और कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने जिन 15 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है उनमें भड़सारी बहादुरपुर, चतुरीपट्टी डिहवा, बेलवना टकटकवा, रामनगर कर्री, सुगौटी दामोदरपुर, खेमापुर सरैया, प्रतापुर चमुर्खा दुल्लापुर, गंगापुर, डिहवा, प्रतापपुर कटघरवा, बरामदपुर जरियारी, अशरफपुर खास, भारीडीहा घोसियाना, नैपुरा जलालपुर व खडसा खास संपर्क मार्ग शामिल हैं।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधायकों ने जिन 38 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है, उसे शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग