{"_id":"618eb0b6ee3069073f78bf28","slug":"rinki-and-vikas-won-the-race-ambedkar-nagar-news-lko60415690","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में रिंकी और विकास ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में रिंकी और विकास ने मारी बाजी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवा कल्याण विभाग व प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इसके चलते 400 मीटर रेस में रिंकी ने तो 3 हजार मीटर रेस बालक वर्ग में विकास कुमार ने बाजी मार कर जीत हासिल की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसमें 400 मीटर बालिका वर्ग में रिंकी वर्मा प्रथम, अस्मिता द्वितीय व ओजस्वी तृतीय स्थान पर रही जबकि 3 हजार मीटर फर्राटा के बालक वर्ग में विकास ने प्रथम विजय को दूसरा और सूरज को तीसरा स्थान मिला। ताईक्वांडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। बाद में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ घनश्याम मीणा ने ध्वजारोहण के बाद गुब्बारे छोड़कर किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने परेड निकाल कर सलामी भी दी। सीडीओ ने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी का आह्वान करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
समापन सत्र की मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी व विधायक आलापुर अनीता कमल ने भी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय जाना। कहा कि सरकार उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का हर संभव मौका मुहैया करा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भी युवाओं को खेल की महत्ता समझाते हुए खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने की सलाह दी। खेल प्रतियोगिता का आयोजन समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, जिला क्रीडा अधिकारी नीरज मिश्र, मुकर्रम खान आदि की देखरेख में हुआ।