फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rights not being given to farmers

किसानों को नहीं दिया जा रहा हक

Tue, 02 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rights not being given to farmers
राजेसुल्तानपुर। प्रदेश में महंगाई ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। सरकार न तो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर पा रही और न ही अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है। यह विचार पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने देवरिया बाजार में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जिन वादों के जरिए सत्ता में आई, वे वादे सिर्फ हवाहवाई साबित हुए। न तो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे और न ही किसानों को उनका हक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है तो दूसरी तरफ अपराधी उसका मखौल उड़ा रहे हैं। उन पर लगाम लगाने की बजाय सरकार अपनी ही वाहवाही में लगी हुई है। इस तरह से जनता का भला होने वाला नहीं है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश का पेट भरने वाले अन्नदाता को अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की यह मनमानी सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरालाल यादव, भीमलाल कनौजिया, सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन यादव, घनश्याम यादव, अंकुर मांझी व सुशील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed