फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Retired inspector dies in road accident, teacher's son serious

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, शिक्षक पुत्र गंभीर

Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector dies in road accident, teacher's son serious
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बाइक सवार को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें कार चला रहे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके पिता सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

रफीगंज सैदपुर निवासी रंजीत यादव (42) अपने पिता सेवानिवृत्त दरोगा पारसनाथ यादव (68) की डायलिसिस कराने अकबरपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए कार से बृहस्पतिवार सुबह घर से निकले। कार रंजीत चला रहे थे। वे दोनों हजपुरा बाजार पार के आगे नैली झील के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद कार सड़क किनारे स्थित बबूल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इससे उसमें सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद बाइक चालक वहां से चला गया। उसे चोट नहीं आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने पिता पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पारसनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि रंजीत की हालत गंभीर है। रंजीत अयोध्या जनपद के रुदौली के परिषदीय विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही रंजीत के भाई संजीत व अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए। संजीत श्रावस्ती जनपद के एक परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उधर अकबरपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त दरोगा के निधन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed