फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Resolved to become a voter and vote

वोटर बनने व मतदान करने का लिया संकल्प

Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Resolved to become a voter and vote
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता का संकल्प लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। सरकारी कार्यालयों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने मतदाता बनने व मतदान करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने लोगों को लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की महत्ता बताई। कलेक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कर्मचारियों व पुलिस लाइन परिसर में एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता के साथ मतदान करने का संकल्प दिलाया। विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली व गोष्ठी के माध्यम से मतदाता दिवस की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कर्मचारियों को मतदाता बनने व मतदान करने का संकल्प दिलाया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की अहम भूमिका है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी कर्मचारियों को मतदाता बनने का महत्व समझाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने शत-प्रतिशत व निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लिया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदान सबसे अहम कड़ी है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करे।
विज्ञापन

कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं निष्पक्षता के साथ मतदान करने के साथ ही आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। विकास भवन, अकबरपुर तहसील समेत अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हुए निष्पक्षता के साथ मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर में पं. जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जवाहरनगर आदमपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षकों की देखरेख में छात्र-छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश पांडेय, शिक्षक शशिभूषण पांडेय, उषा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रामदेई सिंह महिला महाविद्यालय बेगीकोल में प्रबंधक मंजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में पूर्व प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
आलापुर क्षेत्र में बीएम डिग्री कॉलेज किशनपुर मॉडरमऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से रैली निकाली। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता जरूर बनें। जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में प्रधानाचार्य हरेराम पांडेय, पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज में प्रधानाचार्य संजय यादव, वीजेवी कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी रामनगर में प्राचार्य दीपक चंदेल, जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. पी सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में प्रधानाचार्य अनुपमा उपाध्याय ने सभी लोगों को मतदाता बनने व मतदान करने का महत्व बताया।

जन शिक्षण केंद्र कुटियवा में सचिव पुष्पा पाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सभी से मतदाता बनने व मतदान करने का आह्वान किया। डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज तमसा मार्ग पर जागरूकता रैली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। रमाबाई महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर में प्राचार्य शेफाली के नेतृत्व में मतदाता बनने व मतदान का छात्राओं ने संकल्प लिया। जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी। संत द्वारिका पीजी कॉलेज में प्रबंधक हरीश वर्मा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बनने की महत्ता समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed