Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Residential complex will be constructed at Bhiti police station at a cost of 10.26 crores

Ambedkar Nagar News: भीटी थाने में 10.26 करोड़ की लागत से बनेगा आवासीय परिसर

Tue, 20 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 20 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Residential complex will be constructed at Bhiti police station at a cost of 10.26 crores
भीटी थाना परिसर में नवनिर्मित आवासीय परिसर। 
अंबेडकरनगर। जिले के भीटी थाना परिसर में पुलिस बल के आवासीय संकट को दूर करने की दिशा में शासन ने पहल की है। कुल 10.26 करोड़ रुपये की लागत से नया आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के प्रथम चरण के लिए 5.13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

भीटी थाना परिसर में थाना प्रभारी के अलावा नौ उपनिरीक्षक, 10 मुख्य आरक्षी व 47 आरक्षी कार्यरत हैं। सीमित आवासों के कारण अधिकांश कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कई पुलिस कर्मी किराए के मकानों में निवास कर रहे हैं। वर्तमान में यहां थानाध्यक्ष के अलावा चार उपनिरीक्षक आवास हैं, जबकि कुछ बैरकें भी बनी हुई हैं। इन्हीं में ही सभी पुलिसकर्मियों को रहना पड़ता है। गत वर्ष यहां एक तीन मंजिला आवासीय परिसर का निर्माण शुरू हुआ था। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी इस इमारत में छह कक्षों के अलावा बैरकनुमा हॉल बने हुए हैं। हालांकि वह निर्माण कर्मचारियों की संख्या और आवश्यकताओं के अनुपात में अपर्याप्त है। अब शासन ने यहां के लिए 26 आवास बनाने की योजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित आवासीय परिसर में कुल 26 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें छह टाइप-ए श्रेणी के और बीस टाइप-बी श्रेणी के आवास शामिल होंगे। टाइप-ए आवासों को उच्च श्रेणी के पुलिस अधिकारियों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि टाइप-बी आवास दारोगा व अन्य पुलिस कर्मियों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया आवासीय परिसर इस दीर्घकालिक समस्या का समाधान प्रदान करेगा। नई परियोजना के पूर्ण होते ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व विभागीय मानकों के अनुरूप आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसमें स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था, पृथक जलनिकासी प्रणाली, बेहतर विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था आदि योजना भी प्रस्तावित है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि भीटी थाना परिसर में नए आवासीय परिसर को मंजूरी दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed