फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Residence certificate of accused and wife of murder revoked

हत्यारोपी व उसकी पत्नी का निवास प्रमाण पत्र निरस्त

Thu, 07 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Residence certificate of accused and wife of murder revoked
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड के आरोपी अमित सिंह व उसकी पत्नी श्रेया सिंह का नियम विरुद्घ जारी किया गया निवास प्रमाणपत्र एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने निरस्त कर दिया है। सगे भाइयों की हत्या के बाद एसडीएम ने तहसीलदार आलापुर से जांच कराई। इसमें पाया गया कि शासनादेश के विपरीत नियमों की अनदेखी कर निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था। इसी आधार पर एसडीएम ने दोनों प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

सगे भाइयों अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र की हत्या के बाद एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने घटना के ही दिन तहसीलदार आलापुर को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर इसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपें। इसमें हत्या के आरोपी अमित सिंह व उसकी पत्नी श्रेया सिंह के नाम से मल्लूपुर मजगवां से निवास प्रमाणपत्र जारी होने का मामला शामिल था। तहसीलदार ने 24 घंटे के भीतर ही जांच कर पाया कि नियमों का पालन नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों के निवास प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की जरूरत है। तहसीलदार की संस्तुति के बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से मल्लूपुर मजगवां से जारी हुए अमित सिंह व उसकी पत्नी श्रेया सिंह के निवास प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed