फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reservation of District Panchayat Member Posts

जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण

Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Reservation of District Panchayat Member Posts
अंबेडकरनगर। जिले में 41 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार अपराह्न बाद जारी कर दी गई। इसमें टांडा मध्य प्रथम, जलालपुर पश्चिमी, कटेहरी प्रथम, जलालपुर पूर्वी सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जहांगीरगंज पश्चिमी, टांडा पश्चिमी प्रथम, अकबरपुर प्रथम, जहांगीरगंज मध्य प्रथम, जहांगीरगंज पूर्वी, रामनगर पूर्वी तथा भीटी प्रथम को अनुसूचित जाति, अकबरपुर पंचम, जलालपुर मध्य, कटेहरी चतुर्थ व जलालपुर उत्तरी मध्य को पिछड़ा वर्ग महिला, भीटी चतुर्थ, टांडा पूर्वी उत्तरी, अकबरपुर द्वितीय, भियांव दक्षिणी, बसखारी दक्षिणी, अकबरपुर तृतीय व जलालपुर दक्षिणी को पिछड़ा वर्ग, कटेहरी द्वितीय, भीटी तृतीय, टांडा मध्य द्वितीय, भियांव मध्य व टांडा पश्चिमी द्वितीय को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बसखारी पश्चिमी, कटेहरी तृतीय, भियांव पूर्वी, बसखारी उत्तरी, रामनगर मध्य, रामनगर पश्चिमी, भियांव उत्तरी, रामनगर दक्षिणी, जलालपुर उत्तरी, बसखारी मध्य, अकबरपुर चतुर्थ, रामनगर उत्तरी व अकबरपुर षष्ठम को अनारक्षित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों की आरक्षण की स्थिति
अंबेडकरनगर। जिले में नौ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रशासन ने शनिवार को अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें जहांगीरगंज ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला तो वहीं जलालपुर में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला तो रामनगर व कटेहरी ब्लॉक के लिए पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू किया गया है। भीटी ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित किया गया तो वहीं टांडा, बसखारी व भियांव ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed