फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reservation list of block chief and jila panchayat member can be released today

आज जारी हो सकती है ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची

Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Reservation list of block chief and jila panchayat member can be released today
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण सूची लगभग बनकर तैयार हो गई है। इसे अब मंगलवार या बुधवार को कभी भी प्रकाशित किया जा सकता है। इस अनंतिम सूची पर आपत्ति लिए जाने के बाद जरूरी प्रक्रिया के साथ अंतिम प्रकाशन बाद में होगा। तैयारी यह है कि 2 मार्च को 9 ब्लॉक प्रमुख पदों के आरक्षण की सूची जारी हो जाएगी, जबकि 3 मार्च को 902 ग्राम प्रधान, 11 हजार 78 ग्राम पंचायत सदस्य, 41 जिला पंचायत सदस्य व 1020 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण सूची जारी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची शासन ने पूर्व में ही जारी कर दी थी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए तैयार प्रत्याशियों में आरक्षण को लेकर उहापोह की स्थिति अब समाप्त होने वाली है। दरअसल कई दिनों से सोशल मीडिया पर आरक्षण की सूची प्रसारित हो रही थी। प्रशासन ने उसे फर्जी बताया था, लेकिन इसके बाद भी प्रत्याशियों व मतदाताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुार 2 मार्च को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की जानी है। इसे लेकर बीती 20 फरवरी से ही आरक्षण को लेकर सर्वे का कार्य जिले में प्रारंभ हो गया था। बताते चलें कि जिले में ग्राम प्रधान के 902, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020, ग्राम पंचायत सदस्य के 11078 पद व जिला पंचायत सदस्य के 41 पद हैं।
विज्ञापन

इस बीच डीपीआरओ कार्यालय के सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 2 व 3 मार्च को सभी पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। संभावना है कि 2 मार्च को सभी 9 ब्लॉक प्रमुख, जबकि 3 मार्च को अन्य पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में ही शासन ने आरक्षण सूची जारी कर दी थी। इसके तहत जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 मार्च से ली जाएंगी आपत्तियां व दावे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3 मार्च तक सभी पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 4 से 8 मार्च तक आपत्तियां व दावे लिए जाएंगे। 9 मार्च को सभी आपत्तियों को डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 13 व 14 मार्च को सभी पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
- दुर्गाप्रसाद तिवारी, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed