Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Renu is bringing light in life by making diyas from cow dung

Ambedkar Nagar News: गोबर के दीये बना रेनू ला रहीं जीवन में उजाला

Sun, 12 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Renu is bringing light in life by making diyas from cow dung
अरविंद कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन

बसखारी (अंबेडकरनगर)। अवसर किसी की राह नहीं देखता, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है। बसखारी ब्लॉक के केशवपुर की रहने वाली रेनू त्रिपाठी ने इसे चरितार्थ किया है।
छह माह पूर्व इनके मन में स्वरोजगार को लेकर विचार आया तो इन्होंने इंटरनेट की मदद ली। रेनू को गाय के गोबर से दीपक बनाने का तरीका पता चला। पहले खुुद दीपक बनाना सीखा और कुछ दिनों बाद गांंव की अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार का अवसर दिया। धार्मिक रूप से शुद्ध माने जाने वाले गाय के दीपक अब क्षेत्र में लोगों की पसंद बन गए हैं। इससे अब महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सहकार भारती की महिला प्रमुख रेनू के मन में कुछ नया करने की इच्छा जाग्रत हुई तो इन्होंने यूट्यूब पर ही गोबर से दीपक बनाने का तरीका खोजना शुरू किया। तरीका अच्छा लगा तो इन्होंने अपने एक अन्य सहयोगी से चर्चा की। सबकुछ समझने के बाद इन्होंने ऑनलाइन गोबर के दीयों का सांचा मंगवाया और पहले अकेले ही वह इस कार्य में जुट गईं। धीरे-धीरे आसपास की महिलाएं भी उसमें सहयोग करने लगीं। पिछले नवरात्र में उन्होंने इस काम को पूरी शिद्दत के साथ शुरू किया। अब वह भिन्न-भिन्न के रंग-बिरंगे दीपकों का निर्माण कर कई महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलने लगे ऑर्डर
एनटीपीसी से लेकर पूरे जिले में हर जगह दीपकों की सप्लाई हो रही है। इसमें दर्जनभर से अधिक महिलाएं लाभ पा रही हैं। लोगों के ऑर्डर पर गोबर के दीपक को पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा हैं। इससे गायों के गोबर का दीपक भी लोगों को जलाने के लिए उपलब्ध हो रहा है। दीपकों की सप्लाई के लिए लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed