{"_id":"6a6a335e9166fbef10015576","slug":"remained-distressed-all-night-due-to-low-voltage-and-tripping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161696-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से 10 हजार आबादी पूरी रात रही हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से 10 हजार आबादी पूरी रात रही हलकान
Wed, 29 Jul 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली की मरम्मत
अंबेडकरनगर। गर्मी में लगातार लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से उपभोक्ता हलकान हैं। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या तीसरे दिन भी जारी रही। रात नौ बजे साउथ वेस्ट बिजली घर की आपूर्ति ओवरलोड से गुल हो गई। 10 बजे रात में आपूर्ति बहाल होने के साथ ही पटेलनगर फीडर की बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई।
वहीं, बरवा बैरमपुर बिजली घर से अकबरपुर के मिर्जापुर, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, मीरानपुर आंशिक, तमसा मार्ग, नाका चुंगी सहित 10 मोहल्लों को दी जाने वाली बिजली मंगलवार की रात 12 बजे अचानक गुल हो गई।
बिजली कर्मियों को फोन करने पर फाल्ट होने की जानकारी उपभोक्ताओं को एक घंटे बाद रात करीब एक बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। रात एक बजे के करीब मरैला बिजली घर से संचालित शहजादपुर कस्बे की बिजली वोल्टेज अचानक लो हो गया। इसके चलते चंद घंटे बाद ही लोगों के इनवर्टर दगा दे गए, जिसके बाद हालात और भी बिगड़ गए। रात 10 हजार आबादी को लो-वोल्टेज से हलकान होना पड़ा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली घर ओवरलोड चल रहे हैं। फाल्ट होते ही उसे ठीक कराया जा रहा है।