फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Relief from the humidity thanks to the heavy rain

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत

Tue, 15 Sep 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Relief from the humidity thanks to the heavy rain
अकबरपुर शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास हो रही तेज बारिश। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार को मौसम बदलने से राहत मिली। अकबरपुर शहर में सुबह करीब 11 बजे अचानक घिरे बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर होती रही। कटारिया बाग, पटेलनगर, कलेक्ट्रेट और बस स्टैंड समेत कई इलाकों में हुई इस बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का मिला जुला रहा। टांडा, सद्दरपुर और सुलेमपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आलापुर और राजेसुल्तानपुर में धूप खिली रही। केदार नगर में बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा, बसखारी विकासखंड के अजमेरी बादशाहपुर गांव में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे बिजली गिरने से एक पेड़ जल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जन-धन का नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed