Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Relief from bright sunshine during the day, cold tormented at night

Ambedkar Nagar News: दिन में चटख धूप से मिली राहत, रात में सर्दी ने सताया

Sun, 12 Jan 2025 07:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from bright sunshine during the day, cold tormented at night
अंबेडकरनगर। पिछले कई दिनों से ठंड का कहर बरकरार है, लेकिन दो दिनों से धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। हालांकि, न्यूनतम तापमान लुढ़कने से रात की सर्दी परेशान कर रही है। सुबह और रात के समय कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से आमजनमानस को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। यह सिलसिला सुबह आठ बजे तक रहा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे धूप निकलने पर कोहरा पूरी तरह से छंट गया। शनिवार को दोपहर धूप चटख हो गई। चटख धूप देख लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। शहर के आसपास के पार्क में भी लोग धूप में बैठकर ठंड दूर करते रहे। राजकीय उद्यान पार्क में युवा स्केटिंग करते नजर आए। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। इससे बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। शाम होते ही लोग जरूरी कामकाज निपटाकर घर की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 88:53 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 0.5 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने और पश्चिमी हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed