{"_id":"672e45416d6ef7371c0c528e","slug":"recovery-of-only-rs-1-crore-in-arrears-of-rs-345-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-124085-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 345 करोड़ की बकायेदारी में सिर्फ एक करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 345 करोड़ की बकायेदारी में सिर्फ एक करोड़ की वसूली
Fri, 08 Nov 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 345 करोड़ रुपये की भारी भरकम बकाया बिल राशि को वसूलना बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना है। तमाम प्रयासों के बाद भी बिजली विभाग बिलों की बकायेदारी में से अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये की वसूली ही कर सका है। बाकी उपभोक्ता बिना बिजली बिल चुकाए ही धड़ल्ले से बिजली जला रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग बकाया राजस्व राशि की वसूली के लिए छापेमारी के साथ कनेक्शन काटने विभागीय कार्रवाई भी कर रहा है।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता गिरीश नारायण मिश्र ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए बकाया राजस्व की वसूली को लेकर ज्यादा सख्ती नहीं बरती जा रही थी। अब ऐसे बड़े बकायेदारों पर वसूली के लिए सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए सभी उपकेंद्रों व गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। जनपद में 41 उपकेंद्रों से चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जा रही है। इनमें डेढ़ लाख उपभोक्ता ही ऐसे हैं जो हर माह अपना बिजली का बकाया बिल जमा करते हैं।
अन्य उपभोक्ता कभी एक दो माह से लेकर तीन माह पर बिजली का बिल जमा करते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो लंबे समय से नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओंं के बकाए का भार बिजली विभाग पर बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदारों की माने तो बिजली बिल की इतनी बड़ी बकायदारी की वसूल के लिए पॉवर कारपोरेशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 345 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया है। वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए 34 गांवों में बिजली शिविर लगाए गए। नवंबर माह में विभाग को 40 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये की वसूली ही शिविरों के माध्यम से हो सकी है।